जेल से भागे दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी में चंबा पुलिस नाकाम, पीड़िता के दादा पर चलाई गोली – भारत केसरी टीवी

जेल से भागे दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी में चंबा पुलिस नाकाम, पीड़िता के दादा पर चलाई गोली

स्थान: चंबा, मदन शर्मा 11 अगस्त

Advertisement

चंबा में दुष्कर्म का आरोपी जेल से भागने के बाद अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी ने 28 मई को जिला कारावास राजपुरा से भागने के बाद दुष्कर्म पीड़िता के दादा पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Advertisement

घटना के बाद आरोपी जंगल में छिप गया और पुलिस ने ड्रोन सहित तकनीकी साधनों से तलाश की, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई।

Advertisement

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस केवल चालान काटने तक सीमित है और गंभीर अपराधों में कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है। पीड़िता का परिवार आशंकित है कि आरोपी दोबारा हमला कर सकता है।

Advertisement

इस मामले पर चंबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द पकड़ा जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000