समृद्ध हिमाचल-2045 : नागरिक सुझावों से गढ़ेगा विकास का नया खाका – भारत केसरी टीवी

समृद्ध हिमाचल-2045 : नागरिक सुझावों से गढ़ेगा विकास का नया खाका

मंडी आरती शर्मा 21 अगस्त।

Advertisement

समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान द्वारा ‘समृद्ध हिमाचल-2045’ शीर्षक के साथ एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों, संस्थानों तथा हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आकांक्षाएं और ज़मीनी नवाचार आमंत्रित किए जा रहे हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय मंडी की ओर से सभी उपमंडल अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रश्नावली में भाग ले सकें। इसके तहत उपमंडल एवं खंड मुख्यालयों में प्रमुख स्थानों पर बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे और सोशल मीडिया माध्यमों से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पारंपरिक और नवीन माध्यमों से लोगों को भागीदारी के लिए प्रेरित करने को कहा गया है, ताकि 26 अगस्त तक अधिकतम प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हो सकें।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस प्रश्नावली में 17 प्रश्न शामिल हैं, जो जन-केंद्रित और दीर्घकालिक सोच के साथ तैयार किए गए हैं। इसमें भाग लेने के लिए नागरिक हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट himachal.nic.in/samridhhimachal पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थान ने गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/WAU9xDjLaR85PStC6
तथा क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिनके माध्यम से नागरिक अपने सुझाव साझा कर सकते हैं।

उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए अपने बहुमूल्य विचार और सुझाव अवश्य साझा करें, ताकि प्रदेश की विकास यात्रा में जन भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000