सफाई कर्मियों को पी.पी.किट और आयुष्मान कार्ड किए वितरित – भारत केसरी टीवी

सफाई कर्मियों को पी.पी.किट और आयुष्मान कार्ड किए वितरित

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक 14.03.2024

Advertisement

वंचित वर्गों के लिए आरम्भ किए गए आऊटरीच कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोज़गार आधारित जनकल्याण राष्ट्रीय पोर्टल (पी.एम. सूरज) के शुभारम्भ समारोह का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण गत दिवस यहां उपायुक्त कार्यालय में किया गया, जिसमें लगभग 50 लाभार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव उपस्थित थे।
अजय कुमार यादव ने कहा कि पी.एम. सूरज पोर्टल का उद्देश्य कमज़ोर वर्गों के लोगों को बैकों द्वारा ब्याज दरों पर छूट प्रदान कर ऋण उपलब्ध करवाना है।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम सोलन तथा नगर परिषद बद्दी के 20 सफाई कर्मियों को पी.पी.टी. किट प्रदान की गई। 09 सफाई कर्मियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए तथा अनुसूचित जाति, जनजाति से सम्बन्धित 02 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर नगर निगम की आयुक्त एक्ता कापटा, ज़िला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी गावा सिंह नेगी, केन्द्रीय नोडल अधिकारी रविन्द्र गौड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000