सनवारा टोल प्लाजा के पास 9 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सनवारा टोल प्लाजा के पास 9 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सोलन, 20 फरवरी।

Advertisement

जिला सोलन के अंतर्गत पुलिस थाना धर्मपुर ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, FIR संख्या 48/2026 दिनांक 20-02-2026, धारा 21, 29 ND&PS एक्ट के तहत पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया गया है। 19-02-2026 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया।
मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र संजय, निवासी विकास नगर, शिमला तथा जितेंद्र ठाकुर पुत्र पवन कुमार, निवासी ऐराहोम, कसुम्पटी, शिमला (दोनों आयु 25 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चिट्टा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस थाना छोटा शिमला तथा न्यू शिमला में पहले से दो मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों को आज 20-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000