सदन में CM सुक्खू का बड़ा हमला: “भाजपा ने लुटाए संसाधन, हमने बढ़ाया 50,520 करोड़ का राजस्व – भारत केसरी टीवी

सदन में CM सुक्खू का बड़ा हमला: “भाजपा ने लुटाए संसाधन, हमने बढ़ाया 50,520 करोड़ का राजस्व

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*भाजपा ने संपदा लुटाई हमने राजस्व बढ़ाया, संकल्प प्रस्ताव के जवाब में CM सुक्खू ने सदन में रखे आंकड़े*

Advertisement

संकल्प प्रस्ताव के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सदन में रखे आंकड़े
पूर्व सरकार ने पांच साल में 55,564 करोड़ कमाए, हमने तीन साल में 50,520 करोड़
जीएसटी में आने से राज्य सरकार को अब तक हुआ 18239 करोड़ का नुकसान
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्व घाटा अनुदान पर लाए गए संकल्प प्रस्ताव के जवाब में कई वित्तीय आंकड़े सदन में रखे। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने संसाधन होने के बावजूद इन्हें लुटाया, जबकि उनकी सरकार ने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजस्व बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम सरकार के पांच साल में राज्य का अपना रेवेन्यू 55,564 करोड़ रुपए था, जबकि उनके तीन साल के कार्यकाल में राज्य का अपना रेवेन्यू 50,520 करोड़ हो गया है। जयराम सरकार ने पांच साल में 45250 करोड़ का लोन लिया और 38722 करोड़ का लोन वापस किया, जबकि उनकी सरकार ने तीन साल में 35482 करोड़ का लोन लिया और 27443 करोड़ का लोन वापस किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को 11000 करोड़ की अतिरिक्त मदद के साथ करीब 54000 करोड़ केंद्र सरकार से मिले। यदि इसमें जीएसटी के 16000 करोड़ और जोड़ दिए जाएं तो यह राशि 70000 करोड़ बनती है, जबकि हमारी सरकार को ग्रांट के तौर पर सिर्फ 17000 करोड़ मिले। मुख्यमंत्री ने एक और दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जब जीएसटी लगा तो इसका विरोध नहीं किया गया, बल्कि बेस ईयर 2015-16 बना दिया गया।
अब तक जीएसटी में आने से राज्य सरकार को 18239 करोड़ का नुकसान हो चुका है। केंद्र ने हिमाचल की ग्रोथ को 18 फीसदी न मानकर 14 फ़ीसदी के आधार पर कैलकुलेट किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000