सट्टेबाजी ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, युवराज सिंह–सोनू सूद समेत कई हस्तियों की 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त – भारत केसरी टीवी

सट्टेबाजी ऐप केस में ED का बड़ा एक्शन, युवराज सिंह–सोनू सूद समेत कई हस्तियों की 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

सट्टेबाजी मंच ‘वनएक्सबेट’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ा ऐक्शन लेते हुइ कई क्रिकेटर्स और एक्टर्स की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। एजेंसी ने क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, नेहा शर्मा, पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती और अन्य की संपत्तियां अटैच की हैं। जब्त संपत्तियों की अनुमानित कीमत 1,000 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इसमें सोनू सूद की लगभग एक करोड़ रुपए, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपए, युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपए, नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपए, उथप्पा की 8.26 लाख रुपए, अंकुश हाजरा की 47 लाख और उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है।
सूत्रों के अनुसार, फेडरल प्रॉब एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत अंतरिम आदेश जारी करने के बाद एक्शन लिया है। इन सभी सेलेब्स पर आरोप है कि इन्होंने वनएक्सबेट नाम के सट्टेबाजी ऐप का प्रोमोशन किया। प्रोमोशन के बदले मिलने वाली रकम को मनी लांड्रिंग के जरिए लिया। संघीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इसी मामले में पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना से इसी तरह पूछताछ के बाद उनकी 11.14 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी।#EDAction

#MoneyLaundering

#OneXBet

#BettingApp

#YuvrajSingh

#SonuSood

#RobinUthappa

#NehaSharma

#MimiChakraborty

#EnforcementDirectorate

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000