संसद में अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान: “अवैध खनन और टिंबर माफिया ने बढ़ाया आपदाओं का कहर”—हिमाचल को तटीकरण के लिए मिले 8625 करोड़ – भारत केसरी टीवी

संसद में अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान: “अवैध खनन और टिंबर माफिया ने बढ़ाया आपदाओं का कहर”—हिमाचल को तटीकरण के लिए मिले 8625 करोड़

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने संसद में कहा कि प्राकृतिक आपदाएं तो अपनी जगह हैं, लेकिन अवैध खनन माफिया और टिंबर माफिया ने नुकसान को और बढ़ा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध खनन और टिंबर माफिया पर कड़ी कार्रवाई अब अनिवार्य है, क्योंकि प्राकृतिक जलधाराओं से छेड़छाड़ सीधे तौर पर आपदाओं की तीव्रता बढ़ाती है। संसद में प्रश्न काल के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से प्रश्न पूछा कि हिमाचल को तटीकरण तथा क्षतिग्रस्त तटीय संरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने अब तक कितनी राशि जारी की है।
जवाब में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को अब तक तटीयकरण कार्यों के लिए कुल 8625 करोड़ रुपए का आबंटन किया गया है। यह राशि न केवल मौजूदा संरचनाओं के पुनर्निर्माण बल्कि नई चैनलाइजेशन परियोजनाओं के लिए भी उपलब्ध करवाई गई है।
नुकसान
सांसद ने कहा प्रदेश में पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान आई भीषण बाढ़, अचानक आने वाले फ्लैश फ़्लड्स और क्लाउड बस्र्ट की घटनाओं के कारण प्रदेश की प्राकृतिक संपदा, ग्रामीण ढांचे तथा जल स्रोतों के तटीयकरण को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रदेश में अवैध खनन माफिया और टिंबर माफिया के सक्रिय होने से नदियों और जलधाराओं का स्वरूप प्रभावित हुआ, जिससे भारी वर्षा के समय पानी का दबाव कई गुना बढ़ा और विनाशकारी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। पूरे देश ने देखा कि हिमाचल में बाढ़ आने पर कैसे पुष्पा फिल्म की तरह हजारों कटे पेड़ पानी में बह रहे थे।

Advertisement

#AnuragThakur
#Parliament
#IllegalMining
#TimberMafia
#HimachalFloods
#RiverBankProtection
#DisasterManagement
#CWRSPatil
#HimachalNews
#NationalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000