संसद का मानसून सत्र पिपक्ष ने अपनी ओछी राजनीति व अराजकता से धोया: अनुराग सिंह ठाकुर – भारत केसरी टीवी

संसद का मानसून सत्र पिपक्ष ने अपनी ओछी राजनीति व अराजकता से धोया: अनुराग सिंह ठाकुर

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 21/08/2025

Advertisement

विपक्ष ने संसद को जनहित मुद्दों पर चर्चा की बजाय राजनीति का अड्डा बनाया: अनुराग सिंह ठाकुर

Advertisement

कांग्रेस है राजशाही मानसिकता की शिकार: अनुराग सिंह ठाकुर

Advertisement

21 अगस्त 2025, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज संसद के मॉनसून सत्र की समाप्ति पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संसद का यह मानसून सत्र पिपक्ष ने अपनी अराजकता के चलते जनहित मुद्दों पर चर्चा की अड्डा अपनी ओछी राजनीति का अड्डा बनाने का काम किया है।

Advertisement

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस पार्टी ने सदा से ख़ुद को हर संवैधानिक संस्था, संसद व देश से ऊपर रहा है। कांग्रेस में राष्ट्रहित की बजाय स्वहित को ही सदा प्राथमिकता दी है और इसी का परिणाम है कि इन्होंने संसद के मानसून सत्र में पूरे समय चर्चा से भागने व कार्यवाई को अवरुद्ध करने का काम किया है।
संसद का समय अमूल्य होता है व इसका उपयोग लोकहित में हो यह सत्ता पक्ष व विपक्ष की सामूहिक ज़िम्मेदारी होती है। दुर्भाग्य से विपक्ष ने संसद के इस मानसून सत्र को जनहित की बजाय अपनी ओछी राजनीति चमकाने के लिए इस्तेमाल किया और संसद के मानसून सत्र को धो दिया। विपक्ष ने इस सत्र में ना सिर्फ़ संसद का समय बर्बाद किया बल्कि देश के करदाताओं का भी अपमान किया है। ये लोग संविधान की किताब तो पकड़ते हैं, लेकिन संविधान को मानते नहीं हैं। संसद में विपक्ष ना सिर्फ़ चर्चा से बल्कि अपनी ज़िम्मेदारी से भी भागा।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक ओर स्वयं को कानून के दायरे में लाने का संविधान संशोधन पेश किया तो दूसरी ओर कानून के दायरे से बाहर रहने व कुर्सी का मोह न छोड़ने के लिए काँग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष इस क़ानून के ख़िलाफ़ खड़ा रहा। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही राजशाही मानसिकता का शिकार रही रही है। वो ख़ुद को देश के क़ानून से ऊपर समझते हैं। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री, मंत्री, मुख्यमंत्रियों को ही कानून के दायरे में लाने का का प्रयास कर रही है जोकि इनसे देखा नहीं जा रहा है। कांग्रेस पार्टी सवाल तो करना चाहती है मगर ख़ुद जवाबदेही दे बचना चाहती है”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000