एक अध्यापिका के भरोसे 27 मासूमों का भविष्य! CHT पढ़ाई कराएं या सरकारी डाक संभालें? – भारत केसरी टीवी

एक अध्यापिका के भरोसे 27 मासूमों का भविष्य! CHT पढ़ाई कराएं या सरकारी डाक संभालें?

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

राजकीय प्राथमिक पाठशाला तुझार (ग्राम पंचायत कैंडोल) में शिक्षा व्यवस्था की लाचारी और बदहाली का एक बड़ा मामला सामने आया है। दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस प्राथमिक स्कूल में वर्तमान में 27 नौनिहाल पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन पूरा स्कूल महज एक CHT (सेंटर हेड टीचर) अध्यापिका के सहारे चल रहा है।

अध्यापिका के सिर पर बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ प्रतिदिन की सरकारी डाक, विभागीय पत्राचार, ऑनलाइन रिपोर्टिंग और तमाम प्रशासनिक कार्यों का भारी बोझ है। इस कारण वे चाहकर भी बच्चों को पूरा समय नहीं दे पा रही हैं, जिससे मासूम बच्चों की बुनियादी शिक्षा और भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।SMC ने पारित किया प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से गुहार

स्कूल की इस विकट स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) ने आपात बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से एक विशेष प्रस्ताव पारित किया है। SMC ने माननीय मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर स्कूल में तुरंत अतिरिक्त अध्यापकों (JBT/स्टाफ) की नियुक्ति करने की पुरजोर मांग की है।

SMC का कहना है कि यदि जल्द ही शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई, तो बच्चों का शैक्षणिक स्तर बुरी तरह प्रभावित होगा।

“27 बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सिर्फ एक अध्यापिका के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। विभाग और सरकार तुरंत संज्ञान ले और यहाँ अतिरिक्त जेबीटी अध्यापकों की तैनाती करे।”

— स्कूल प्रबंधन समिति (SMC), GPS तुझार

पट्टा महलोग क्षेत्र से राजू ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार और शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अधिकार है। दून के विधायक और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को इस जनहित के मुद्दे पर तुरंत सकारात्मक कदम उठाना चाहिए ताकि गरीब व ग्रामीण परिवार के बच्चों को भटकना न पड़े।

📌 मुख्य मांगें:

राजकीय प्राथमिक पाठशाला तुझार में तुरंत अतिरिक्त JBT शिक्षकों की नियुक्ति हो।

CHT अध्यापिका को प्रशासनिक बोझ से राहत देकर अध्यापन का माहौल बनाया जाए।

27 मासूम बच्चों के शैक्षणिक भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000