शौर्य का सम्मान: हवलदार रोहित कुमार नेगी को मरणोपरांत शौर्य चक्र – वीरगति प्राप्त डोगरा रेजिमेंट के सपूत को राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

किन्नौर, हिमाचल प्रदेश | 22 मई 2025:

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के तरांडा गांव के वीर पुत्र हवलदार रोहित कुमार नेगी को उनकी अद्वितीय वीरता और अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा प्रदान किया गया।

Advertisement

डोगरा रेजिमेंट के इस जांबाज़ सैनिक ने 8 अक्टूबर 2023 को जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान आए एक भीषण हिमस्खलन में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शौर्यगाथा आज भी देशवासियों के हृदय को गर्व और श्रद्धा से भर देती है।

Advertisement

भारतीय सेना ने उनकी वीरता को कभी भुलाया नहीं — लगातार 9 महीने तक चले खोज अभियान के बाद उनका पार्थिव शरीर बरामद किया गया, जिसने उनके बलिदान की गरिमा को और भी अधिक उजागर किया।

हवलदार रोहित कुमार नेगी की अमर गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
भारत माँ का यह सपूत सदैव अमर रहेगा।

Advertisement

भारत केसरी टीवी की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन!

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000