शोघी में बस चेकिंग के दौरान 6.330 ग्राम चिट्टा बरामद, सोलन का युवक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

शोघी में बस चेकिंग के दौरान 6.330 ग्राम चिट्टा बरामद, सोलन का युवक गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*शोघी में बस में सफर कर रहे युवक से धरा चिट्टा, आरोपी के पास से कब्जे में लिया 6.330 ग्राम नशा, छानबीन शुरू*

Advertisement

शिमला पुलिस की स्पेशल सैल की टीम ने रविवार को संकट मोचन-तारा देवी-शोघी मार्ग पर बस चैकिंग के दौरान एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार स्पेशल सैल की टीम नियमित चैकिंग अभियान चला रही थी।

Advertisement

इसी दौरान एक बस की तलाशी ली गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक की जांच की गई। जांच के दौरान युवक के कब्जे से 6.330 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गौरव ठाकुर उम्र 29 साल निवासी ममलिग, जिला सोलन के रूप में हुई है।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिला में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की।
नेरचौक में कार सवार युवक चरस सहित गिरफ्तार
पटड़ीघाट।

पुलिस थाना हटली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। थाना हटली मे धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को पुलिस ने नेरचौक-जाहू सडक़ पर एक कार चालक से 894 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र केवल कृष्ण गांव बजीगर कुलियां पंजाब के तौर पर हुई ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000