शेयर बाजार में भारी गिरावट: 22 महीने की सबसे बड़ी टूट, निवेशकों के ₹13 लाख करोड़ डूबे; सोना-चांदी भी सस्ते – भारत केसरी टीवी

शेयर बाजार में भारी गिरावट: 22 महीने की सबसे बड़ी टूट, निवेशकों के ₹13 लाख करोड़ डूबे; सोना-चांदी भी सस्ते

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

बाजार में हाहाकार, शेयर बाजार में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, सोना-चांदी सस्ते

Advertisement

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,496.89 अंक या 3.26 प्रतिशत गिरकर 74,207.24 पर बंद हुआ। जून 2024 के बाद यह इसकी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। मतलब 22 महीने के लंबे अंतराल के बाद सेंसेक्स को इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिन के दौरान एक समय तो सेंसेक्स 2,753.18 अंक या 3.58 प्रतिशत गिरकर 73,950.95 पर पहुंचा था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 775.65 अंक या 3.26 प्रतिशत गिरकर 23,002.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इटरनल, बजाज फायनांस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फिनसर्व प्रमुख पिछडऩे वाली कंपनियों में शामिल थीं।

ज़्यादा जानें
पहाड़ी मसाले
कर्मचारी समाचार पोर्टल
ट्रेकिंग उपकरण
एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती द्वारा नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए इस्तीफा देने के बाद बैंक के शेयरों में 5.13 प्रतिशत की गिरावट आई। उधर, सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 20 हजार रुपए घटकर 2.30 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आठ हजार रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 18 मार्च को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। अमरीका-ईरान जंग के कारण सोना पांच कारोबारी दिनों में 13 हजार और चांदी 38 हजार रुपए सस्ती हुई है।

निवेशकों के एक दिन में डूबे 13 लाख करोड़

शेयर बाजार में आई सुनामी के चलते गुरुवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार के 439 लाख करोड़ रुपए से घटकर 426 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। यानी सिर्फ एक दिन में निवेशकों की वेल्थ में 13 लाख करोड़ रुपए की कमी दर्ज की गई है। बाजार की इस गिरावट में निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए।

क्रूड की कीमत दोगुनी, 146 डॉलर पर पहुंची

नई दिल्ली। ईरान की ओर से खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों पर नए हमलों के बाद गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में 30 फीसदी तक की तेजी है। जंग शरू होने के बाद से भारत में क्रूड की कीमतें लगभग दोगुनी होकर 146 डालर पर पहुंच गई हैं। इसके बढऩे से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 10-15 रुपए बढ़ सकते हैं

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000