शीतकालीन से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश – भारत केसरी टीवी

शीतकालीन से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सम्मेलन कक्ष में सभी विभागों के साथ शीतकालीन तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने सम्बन्धित सभी विभाग के अधिकारीयों को शीतकालीन से होने वाली समस्याओं से निपटाने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इसमें सड़कों की मरम्मत, बिजली आपूर्ति, संचार व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं और लोगों को जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य शीतकाल में होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए विभागों के बीच समन्वय और तैयारी सुनिश्चित करना था। उपायुक्त महोदय ने विभागों को अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से करने और शीतकाल में लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बैठक पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता सहित पुलिस, होम गार्ड, फायर, आर्मी, आईटीबीपी, हाइड्रो प्रोजेक्ट, जल शक्ति विभाग, बिजली और आपदा प्रबंधन, गै्रफ के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000