शिमला से बड़ी खबर: आठ एचएएस अधिकारी बने आईएएस, विभागों में जल्द होगा बड़ा फेरबदल – भारत केसरी टीवी

शिमला से बड़ी खबर: आठ एचएएस अधिकारी बने आईएएस, विभागों में जल्द होगा बड़ा फेरबदल

शिमला। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े आठ वरिष्ठ एचएएस अधिकारियों को शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) कैडर में शामिल कर लिया गया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है। अधिकारियों को प्रमोशन कोटे के तहत आईएएस कैडर में जगह दी गई है। इसके साथ ही अब राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में बड़े स्तर पर फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

आईएएस में शामिल किए गए आठ अधिकारियों में से पांच वर्ष 2006 बैच और तीन वर्ष 2007 बैच से संबंधित हैं। इन अधिकारियों के सेवाकाल में किए गए कार्यों और हर वर्ष की एसीआर का मूल्यांकन कर यह निर्णय लिया गया। दो माह पूर्व शिमला में संघ लोक सेवा आयोग की बैठक के बाद यह प्रक्रिया पूरी की गई।

Advertisement

आईएएस कैडर में शामिल अधिकारी और उनकी वर्तमान जिम्मेदारियां:

Advertisement

1. मधु चौधरी (2006 बैच) – रजिस्ट्रार, कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर

Advertisement

2. मनोज कुमार (2006 बैच) – एमडी, अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम

3. प्रभा राजीव भारद्वाज (2006 बैच) – कंट्रोलर, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी

4. सतीश कुमार शर्मा (2006 बैच) – निदेशक, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान, जोगिंद्रनगर

5. आशीष कोहली (2006 बैच) – निदेशक, स्कूल शिक्षा

6. जितेंद्र सांजटा (2007 बैच) – सचिव, बिजली विनियामक आयोग

7. वीरेंद्र शर्मा (2007 बैच) – श्रमायुक्त एवं एमडी, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन

8. हेमिस नेगी (2007 बैच) – एमडी, प्राकृतिक खेती एवं मार्केटिंग बोर्ड

इन अधिकारियों को अब नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और राज्य प्रशासन में इनकी भूमिका और अधिक प्रभावशाली होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000