शिमला: रिज मैदान से हटेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, नई जगह की तलाश जारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रतिष्ठित रिज मैदान पर स्थापित 100 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे को वहां से हटाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि झंडे को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाए। इस फैसले के बाद लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारी नई जगह की तलाश में जुट गए हैं।

Advertisement

टका बेंच बन सकता है नया स्थान

Advertisement

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, झंडे को शिमला के टका बेंच पर स्थानांतरित किया जा सकता है। गौरतलब है कि शिमला आने वाले पर्यटक रिज मैदान पर लगे इस विशाल तिरंगे की तस्वीरें खींचना पसंद करते हैं। ऐसे में इसे एक नए और उपयुक्त स्थान पर स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।

Advertisement

निरीक्षण के बाद जल्द होगा निर्णय

Advertisement

गुरुवार को शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ टका बेंच का निरीक्षण किया। हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। विधायक ने अधिकारियों को जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान तय करने के निर्देश दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000