शिमला में ‘सीरियल’ नशा तस्कर पर बड़ा एक्शन: आठ बार गिरफ्तारी के बाद अब 3 महीने नजरबंद – भारत केसरी टीवी

शिमला में ‘सीरियल’ नशा तस्कर पर बड़ा एक्शन: आठ बार गिरफ्तारी के बाद अब 3 महीने नजरबंद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*नशा तस्कर तीन महीने नजरबंद, शिमला पुलिस की कार्रवाई, पहले भी आठ बार हो चुकी है गिरफ्तारी*

Advertisement

शिमला पुलिस ने प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पीट एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी बार-बार नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त पाया जा रहा था। आरोपी की पहचान अजीत राम निवासी डाउनडेल, शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से चिट्टा तस्करी में संलिप्त था और उसे अब तीन महीने की निवारक नजरबंदी में जेल भेज दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अजीत राम को वर्ष 2016 से 2024 के बीच कुल आठ बार एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में उसके कब्जे से अलग-अलग समय पर स्मैक, चरस और चिट्टा बरामद किया गया था।
इसमें आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में थाना सदर शिमला में 4.220 ग्राम स्मैक बरामद की गई, वर्ष 2017 में थाना पूर्व शिमला में 18 ग्राम चरस और तीन ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा वर्ष 2019 में दो अलग-अलग मामलों में 1.70 ग्राम और 0.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया और वर्ष 2020 में 36.15 ग्राम चिट्टा बरामद, वर्ष 2021 में 13.400 ग्राम चिट्टा बरामद, वर्ष 2023 में 7.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके अलावा वर्ष 2024 में 12.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि शिमला पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000