शिमला में साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ, खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा – भारत केसरी टीवी

शिमला में साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ, खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री Thakur Sukhvinder Singh Sukhu ने आज शिमला के Indira Gandhi State Sports Complex में साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 11 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसमें भारत, श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश और नेपाल सहित पांच देशों के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन राज्य में पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों को पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और उनमें अनुशासन, समर्पण तथा नेतृत्व जैसे गुण विकसित करते हैं। साथ ही खेलों में सक्रिय भागीदारी युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करती है।

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह, एशिया टेबल टेनिस यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शेखर गौतम, हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष टी.पी. चोपड़ा, महासचिव अधीश राणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000