शिमला में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, नेपाली मूल के दो तस्कर गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

शिमला में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, नेपाली मूल के दो तस्कर गिरफ्तार

सोलन, मदन शर्मा 27 अप्रैल 2025

Advertisement

पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को 8.184 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चंबाघाट क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

Advertisement

सूचना के अनुसार, सोलन से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस में पीछे की सीट पर बैठे एक पुरुष और एक महिला भारी मात्रा में अफीम लेकर जा रहे थे। पुलिस टीम ने तुरंत सलोगड़ा के पास नाका लगाकर बस को रोका और तलाशी के दौरान शंकर बहादुर विका (38 वर्ष) और शीरजना बुढा (44 वर्ष), दोनों निवासी जिला जाजरकोट, नेपाल, को पकड़ा। इनके पास से कुल 8.184 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

Advertisement

जांच में पता चला है कि आरोपी नेपाल से अफीम की तस्करी कर हिमाचल लाए थे और शिमला क्षेत्र में इसकी सप्लाई करने की योजना थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

फिलहाल आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और मामले की छानबीन जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000