शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ से चिट्टे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा – भारत केसरी टीवी

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ से चिट्टे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

चिट्टे का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा, अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा

Advertisement

कुमारसैन में पहले युवक चिट्टे के साथ तीन युवक किए थे गिरफ्तार

Advertisement

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के एक मामले की जांच के दौरान अंतरराज्यीय नशा आपूर्ति नेटवर्क का खुलासा किया है । इस गिरोह के मुख्य सप्लायर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। यह मामला पुलिस थाना कुमारसैन में 12 मार्च को दर्ज किया था। इस मामले में मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुरुआती कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12.36 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए आरोपियों में राहुल लारजु निवासी गांव बौंडा रामपुर, शुभम खन्ना निवासी गांव ढेऊ रामपुर और विकास मिंज निवासी तेलीगाना सुंदरगढ़ ओडिशा शामिल हैं।

इन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे मुख्य सप्लायर संजय उर्फ गांजी है, जो चंडीगढ़ के मौली जागरा कॉम्प्लेक्स का रहने वाला है। जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस शिमला की एक टीम तुरंत चंडीगढ़ पहुंची और वहां से संजय उर्फ गांजी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि यह नशा कहां से लाया जा रहा था और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जा रही थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000