शिमला: जुबड़हट्टी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एलायंस एयर का विमान इमरजेंसी ब्रेक से रुका – भारत केसरी टीवी

शिमला: जुबड़हट्टी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एलायंस एयर का विमान इमरजेंसी ब्रेक से रुका

भारत केसरी टीवी

Advertisement

शिमला के जुबड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक गंभीर घटना टल गई। दिल्ली से शिमला आ रही एलायंस एयर की एटीआर फ्लाइट ने रनवे के आधे हिस्से पर लैंडिंग की, जिससे विमान को रोकने के लिए पायलट को इमरजेंसी ब्रेक का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, ब्रेक लगाने से पहले यात्रियों को सतर्क कर दिया गया था।

Advertisement

इस फ्लाइट में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश पुलिस के डीजीपी भी सवार थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों को भयावह अनुभव का सामना करना पड़ा।

Advertisement

घटना के बाद एलायंस एयर ने तकनीकी दिक्कतों का हवाला देते हुए विमान को धर्मशाला नहीं भेजा और आगे की उड़ानें रद्द कर दीं।

Advertisement

गौरतलब है कि एलायंस एयर की एटीआर विमान सेवा दिल्ली से शिमला, शिमला से धर्मशाला और कुल्लू के बीच संचालित होती है। दोपहर में यह फ्लाइट वापस दिल्ली लौटती है और अगली सुबह फिर आती है। सोमवार को मौसम साफ होने के बावजूद, जुबड़हट्टी एयरपोर्ट का छोटा रनवे लैंडिंग को चुनौतीपूर्ण बना देता है, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000