शिक्षा मंत्री 14 जून को करेंगे सरनाहुली मेले का शुभारम्भ – भारत केसरी टीवी

शिक्षा मंत्री 14 जून को करेंगे सरनाहुली मेले का शुभारम्भ

ब्रह्मू राम सरेना मंडी, 12 जून।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 जून को महर्षि पराशर को समर्पित सरनाहुली मेले का शुभारम्भ करेंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 जून सरनाहुली मेले का शुभारम्भ करने के लिए महर्षि पराशर मंदिर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री मेले का शुभारम्भ करने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागी कटौला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वार के नए भवन का उद्घाटन भी करेंगे। शिक्षा मंत्री बागी कटौला स्कूल भवन का, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियोरी के स्कूल भवन का और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठोग के स्कूल भवन का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री शिमला से दोपहर 2 बजे महर्षि पराशर मंदिर पहुंचेगे और सायं 4 बजे वापिस शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000