शाम की बड़ी खबरें | 16 जुलाई 2025

🟢 1. कृषि क्षेत्र को नया संबल: पीएम धन-धान्य योजना को मंजूरी
केंद्र सरकार ने “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना” को मंजूरी दे दी है। कम कृषि उत्पादन वाले 100 जिलों को इस योजना में शामिल किया जाएगा, जिससे 1.7 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement

🟢 2. हर साल 24,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब इस योजना पर प्रति वर्ष ₹24,000 करोड़ खर्च होंगे। कृषि उत्पादन और किसान आय में वृद्धि इसका प्रमुख उद्देश्य है।

Advertisement

🟢 3. ‘विकसित भारत मिशन’ को मिलेगी नई ऊर्जा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह योजना 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को मजबूती देगी।

Advertisement

🟢 4. अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि पर कैबिनेट की सराहना
कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन की प्रशंसा की। यह मिशन भारत को अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Advertisement

🟢 5. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू
केंद्र सरकार आठ विधेयक पेश करने की तैयारी में है। विपक्षी दलों के विरोध और हंगामे के आसार हैं।

Advertisement

🟢 6. जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए कानून लाने की मांग की।

🟢 7. CDS का बड़ा बयान: स्वदेशी तकनीक जरूरी
CDS ने कहा कि “कल के हथियारों से आज की लड़ाई नहीं जीती जा सकती,” और विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता को भारत की कमजोरी बताया।

🟢 8. ऑपरेशन सिंदूर में पाक ड्रोन फेल, डोभाल और CDS ने खोली पोल
भारत की काउंटर-स्ट्रेटजी ने पाकिस्तानी ड्रोन नेटवर्क को निष्क्रिय किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और CDS ने ऑपरेशन की जानकारी साझा की।

🟢 9. महाराष्ट्र विधानसभा में अजीबोगरीब प्रदर्शन
शिवसेना विधायक केंटीन स्टाफ से मारपीट मामले में विपक्षी विधायक लुंगी-बनियान पहनकर विधानसभा पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

🟢 10. पटना एयरपोर्ट पर विमान में तकनीकी खराबी से हड़कंप
स्पाइसजेट की फ्लाइट ने रनवे को टच कर दोबारा उड़ान भरी, 4 बार चक्कर लगाने के बाद सफल लैंडिंग हो पाई। विमान में सवार 173 यात्रियों की सांसें थमी रहीं।

🟢 11. ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया। कहा, “बिहार में भी दोहराया जा रहा है महाराष्ट्र वाला तरीका।”

🟢 12. NATO की भारत को चेतावनी
NATO ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी है और कहा कि भारत और चीन, रूस को युद्ध रोकने के लिए कहें, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहें।

🟢 13. टेस्ला भारत में लगाएगी 8 चार्जिंग स्टेशन
एक स्टेशन पर एक बार में 252 गाड़ियों की चार्जिंग की क्षमता होगी। टेस्ला को टाटा-महिंद्रा जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

🟢 14. सेंसेक्स में हल्की बढ़त
सेंसेक्स 64 अंकों की तेजी के साथ 82,634 पर बंद हुआ। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी से बाजार में सुधार देखने को मिला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000