शादी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी हमीरपुर से लगाई न्याय की गुहार – भारत केसरी टीवी

शादी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी हमीरपुर से लगाई न्याय की गुहार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शादी के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी हमीरपुर से लगाई गुहार

Advertisement

हमीरपुर।
जिला हमीरपुर के डुढाणा गांव से शादी के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की है और शादी में खर्च की गई लाखों रुपये की रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

Advertisement

पीड़ित संजय कुमार के अनुसार, अगस्त 2025 में उसकी शादी पंजाब के मछीवाड़ा में करवाई गई थी। शादी के बाद दुल्हन महज चार–पांच दिन ही ससुराल में रही और छठे दिन किसी बहाने से मायके चली गई। उसने जल्द लौटने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आई।
परिवार का आरोप है कि शादी समारोह पर पांच लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए। इसके अलावा शादी करवाने वाले बिचौलिए को करीब डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। अब वही बिचौलिया दूसरी लड़की से विवाह करवाने की बात कह रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे पांच–छह बार मछीवाड़ा के चक्कर लगा चुके हैं, जिससे करीब 60 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हो गए, मगर कोई ठोस समाधान नहीं मिला।

इस पूरे मामले को लेकर परिवार ने हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अब उन्हें विवाह नहीं चाहिए, बल्कि शादी में खर्च की गई पूरी राशि वापस दिलाई जाए।

वहीं, मानवाधिकार महिला विंग की महासचिव पूनम देवी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000