शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकियों देने का मामला – आरोपी गौरव कुमार गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकियों देने का मामला – आरोपी गौरव कुमार गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी 2025 को एक महिला ने पुलिस चौकी सुबाथू में शिकायत दर्ज करवाई कि सितंबर 2022 में उसकी जान-पहचान गौरव कुमार (पुत्र श्री जगदीश चंद, निवासी तहसील एवं जिला सोलन) से हुई थी। गौरव ने बताया था कि उसकी पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं हैं और वे तलाक लेने वाले हैं। उसने महिला को विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करना चाहता है।

इसके बाद, गौरव कुमार ने अपनी माता से महिला की मुलाकात करवाई, जिससे वह शादी के लिए सहमत हो गई। इसी दौरान, गौरव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। बाद में, गौरव ने डराकर और दबाव डालकर गर्भपात करवा दिया।

दिनांक 8 नवंबर 2024 को गौरव कुमार की पत्नी को उनके संबंधों की जानकारी मिल गई, जिसके बाद गौरव ने महिला से बातचीत बंद कर दी। लेकिन वह उसे लगातार गालियां देता और जान से मारने की धमकियां देने लगा। अब वह शादी से भी मुकर गया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर लिया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 14 फरवरी 2025 को आरोपी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आज, 15 फरवरी 2025 को, उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000