शराब घोटाले से घाटी हिमाचल की राजस्व प्राप्तियां : रणधीर

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा,19 /03/25

Advertisement

विधानसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री को 17 तारीख से बहुत प्यार है क्योंकि हर साल 17 तारीख को ही बजट आता है और साथ ही मुख्यमंत्री को ऑटो से भी बहुत प्यार है। पर जनता को उनके किए गए ड्रामे से प्यार नहीं है, जनता धरातल पर रिजल्ट चाहती है और अगर रिजल्ट ठीक ना हो तो घर बैठा देती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी वैगन आर जैसी गाड़ी में आते थे और बजट पड़ा करते थे, पर आज उनकी पार्टी और उनको जनता ने घर बैठा दिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सबसे ज्यादा बड़ी और सफलता यह है कि वह बजट में केवल 70 करोड़ की वृद्धि कर पाए। मुख्यमंत्री केवल जीएसटी कंपनसेशन एवं आरडीजी करना रोते हैं पर हम उनका स्पष्ट करना चाहते हैं कि जीएसटी कंपनसेशन 2022 में ही बंद हो गई थी और आरडीजी लगातार घटती ही जा रही है वह मुख्यमंत्री को स्वयं ही पता है। पर पिछले वर्ष बजट में 5000 करोड़ की वृद्धि की गई थी और साथ ही राजस्व प्राप्ति में 4000 करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी पर इस वर्ष राजस्व प्राप्ति में केवल 190 करोड़ की बढ़ौतरी हुई है। रणधीर शर्मा ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है और साथ ही उन्होंने उत्तर देते हुए कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार नहीं है, अगर कोई जिम्मेदार है तो वह केवल कांग्रेस सरकार का वित्तीय कुप्रबंधन एवं भ्रष्टाचार है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक्साइज एवं टैक्स कलेक्शन काम हो चुकी है और इसका बहुत बड़ा कारण हिमाचल प्रदेश में हुआ शराब घोटाला है। शराब घोटाले से हिमाचल प्रदेश की आमदनी बहुत ज्यादा घटी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों में किसी भी प्रकार के उद्योग नहीं आ रहे हैं और हम स्पष्ट करना चाहते है कि अगर उद्योग आते हैं तभी प्रदेश की राजस्व प्राप्तियां बढ़ती है। उल्टा हिमाचल प्रदेश से उद्योग तो पलायन कर रहे हैं यही कारण है कि हिमाचल प्रदेश में आज वित्तीय संकट चरम पर है।
शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद तेजी से घट रहा है, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश ऋण नहीं ले पा रहा है, क्योंकि सकल घरेलू उत्पाद का केवल 3% ही प्रदेश ऋण ले सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश में स्पेशल असिस्टेंस ग्रांट में 1100 करोड़ की वृद्धि हुई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000