*शराबी टीचर के बाद अब हैवान अध्यापिका सुक्खू राज में चरमराया शिक्षा तंत्र: विश्व चक्षु* – भारत केसरी टीवी

*शराबी टीचर के बाद अब हैवान अध्यापिका सुक्खू राज में चरमराया शिक्षा तंत्र: विश्व चक्षु*

भारत केसरी टीवी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने शिमला जिला के रोहडू उपमंडल की स्पैल वैली के गावणा प्राथमिक विद्यालय में महिला मुख्याध्यापिका द्वारा छात्र के साथ अमानवीय बर्ताव पर सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

जहां एक ओर सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या घटती जा रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षक बच्चों को प्रताडि़त करने और नशे में शिक्षण संस्थानों में पहुंचने के मामलों से प्रदेश शर्मसार हो रहा है। विश्व चक्षु ने कहा कि कुछ ही दिन पहले खोडसू स्कूल में एक जेबीटी शिक्षक शराब के नशे में पाया गया और अब गावणा स्कूल की मुख्याध्यापिका द्वारा एक नाबालिग छात्र को निर्वस्त्र कर कंटीली झाड़ी से पीटना राज्य की शिक्षा प्रणाली पर काला धब्बा है

उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ शिक्षक की नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की विफलता है। सुक्खू सरकार अपने राजनीतिक खेलों में इतनी मशगूल है कि प्रदेश के स्कूलों में क्या हो रहा है, इसकी परवाह तक नहीं रही। चक्षु ने मांग की कि इस जघन्य कृत्य की एसआईटी जांच कराकर आरोपी शिक्षिका के साथ-साथ लापरवाह शिक्षा अधिकारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि कि शिक्षा विभाग अब बच्चों के चरित्र निर्माण की जगह अत्याचार का केंद्र बनता जा रहा है, और मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने बैठे हैं। सुक्खू राज में नैतिकता, अनुशासन और जवाबदेही सबकुछ खो चुका है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000