व्हाट्सऐप कॉल से पेंशनधारक के खाते से उड़ाए पैसे, साइबर ठगी का मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

व्हाट्सऐप कॉल से पेंशनधारक के खाते से उड़ाए पैसे, साइबर ठगी का मामला दर्ज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

 

सोलन में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। दिनांक 01.02.2026 को नारायण सिंह चौहान पुत्र स्वर्गीय श्री काली दास, निवासी मकान नंबर 94, वार्ड नंबर 3, सोलन बायपास, डीएवी स्कूल कथेड़ के समीप, तहसील व जिला सोलन ने पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सऐप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को पेंशन अधिकारी बताया। आरोपी ने बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल की और “पंजाब नेशनल बैंक पेंशन कार्ड” नामक एक एप्लिकेशन मोबाइल में इंस्टॉल करने को कहा। एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के कुछ समय बाद ही शिकायतकर्ता के बैंक खाते से धनराशि निकाल ली गई।
इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के अंतर्गत पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा अभियोग में अन्वेषण जारी है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और संदिग्ध एप्लिकेशन इंस्टॉल करने से बचें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000