विश्व बैंक परियोजना की सौगात, सड़क सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक और इंटरसेप्टर वाहन तैनात – भारत केसरी टीवी

विश्व बैंक परियोजना की सौगात, सड़क सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रिक और इंटरसेप्टर वाहन तैनात

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

प्रदेश में सडक़ सुरक्षा मजबूत करने के लिए विश्व बैंक परियोजना के तहत मिली सौगात
हिमाचल प्रदेश में सडक़ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विश्व बैंक परियोजना के तहत राज्य पुलिस को आधुनिक वाहनों की बड़ी सौगात मिली है। इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक, फोर वाई फोर पेट्रोल वाहन, इंटरसेप्टर, रेक्कर वाहन और ई-बाइक्स खरीदे गए हैं, जिन्हें अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 35 इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन, सात फोर वाई फोर चार पहिया वाहन, 14 इंटरसेप्टर,दस रेक्कर वाहन और दस ई-बाइक्स जिलों को आबंटित की गई हैं। इन वाहनों का उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों का सख्त पालन कराना और आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। नए पेट्रोल वाहनों से हाई-वे पर नियमित गश्त की जाएगी। ये वाहन पब्लिक एड्रेस सिस्टम, माइक्रोफोन, कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम और लाइव मॉनिटरिंग सुविधाओं से लैस हैं।
इनसे ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने और अन्य यातायात उल्लंघनों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इंटरसेप्टर वाहनों में लेजर स्पीड कैमरा, ब्रेथ एनालाइजर, ई-चालान सिस्टम, साउंड डेसिबल मीटर, टिंट मीटर और 360 डिग्री कैमरे लगाए गए हैं। इससे नियम तोडऩे वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। सभी पेट्रोल और इंटरसेप्टर वाहनों की निगरानी जीपीएस प्रणाली से की जाएगी।#RoadSafety
#HimachalPolice
#WorldBankProject
#InterceptorVehicles
#TrafficManagement
#ElectricVehicles
#HighTechPolicing
#AccidentPrevention
#HimachalPradesh

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000