विश्व पर्यावरण दिवस ठियोग विधानसभा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने लिया भाग – भारत केसरी टीवी

विश्व पर्यावरण दिवस ठियोग विधानसभा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने लिया भाग

ठियोग/शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 06/06/25

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश की ठियोग विधानसभा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की प्रेरणा से प्रेरित इस कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। यह प्रयास माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है।

Advertisement

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे उनके साथ विधानसभा 2022 के प्रत्याशी अजय श्याम, मंडलाध्यक्ष दूनी चंद कश्यप, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र कश्यप, मंडल महामंत्री रामकृष्ण, हेमराज, पंचायत प्रधान रीटा शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement

इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और हरित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठा कदम है। ठियोग विधानसभा में यह छोटा सा प्रयास माँ और धरती माता के प्रति हमारी श्रद्धा को दर्शाता है। हम सभी को मिलकर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाना है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण मिल सके।”
यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक और भावनात्मक जड़ों को भी मजबूत करता है। ठियोग विधानसभा में इस अभियान के तहत पौधारोपण का यह कार्यक्रम स्थानीय समुदाय और कार्यकर्ताओं के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000