विश्व क्षय रोग दिवस पर चम्बा में नि-क्षय अभियान की शुरुआत – भारत केसरी टीवी

विश्व क्षय रोग दिवस पर चम्बा में नि-क्षय अभियान की शुरुआत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*विश्व क्षय रोग दिवस पर चम्बा में नि-क्षय अभियान की शुरुआत*

Advertisement

 

Advertisement

*उपायुक्त ने दिखाई जागरूकता रैली व नि-क्षय वाहन को हरी झंडी*

 

*चम्बा, 24 मार्च*

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चम्बा के प्रांगण से नि-क्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज चम्बा, स्थानीय नर्सिंग कॉलेजों एवं विद्यालयों की छात्राओं द्वारा निकाली गई क्षय रोग जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस की थीम “हाँ, हम टीबी का अंत कर सकते हैं (यस वी कैन ऐंड टीबी)” निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश से क्षय रोग उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चम्बा जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान आज से प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन कम होना या अन्य संबंधित लक्षण दिखाई दें, तो वे तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। उन्होंने यह भी बताया कि क्षय रोग का उपचार पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने जानकारी दी कि प्रथम चरण 7 दिसंबर 2024 से 14 मार्च 2025 तक चलाया गया। इस 100 दिवसीय अभियान में लगभग 1.6 लाख नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान करीब 1522 क्षय रोग के मरीजों की पहचान की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान का दूसरा चरण आज से शुरू किया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सात स्वास्थ्य खंडों में नि-क्षय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से दूरदराज एवं जनजातीय क्षेत्रों में शत-प्रतिशत जनसंख्या की क्षय रोग जांच सुनिश्चित करना है

उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर भी जांच करेंगी। डॉ. भारद्वाज ने सभी नागरिकों से इस 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने तथा सही जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000