विपिन परमार ने साधा निशाना, बोले-300 यूनिट फ्री बिजली का वायदा कर सुक्खू सरकार दे रही महंगे बिलों का झटका – भारत केसरी टीवी

विपिन परमार ने साधा निशाना, बोले-300 यूनिट फ्री बिजली का वायदा कर सुक्खू सरकार दे रही महंगे बिलों का झटका

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश में बिजली सबसिडी से जुड़े नए फैसले पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनावों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वायदा करने वाली सुक्खू सरकार अब जनता को महंगे बिजली बिलों का झटका दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में लाखों उपभोक्ताओं को मई महीने में भारी-भरकम बिजली बिल थमाकर कांग्रेस सरकार ने अपना जनविरोधी चेहरा उजागर कर दिया है।

विपिन परमार ने कहा कि सरकार द्वारा दो से अधिक मीटर वाले घरों पर बिजली सब्सिडी समाप्त करने का फैसला सीधे तौर पर शहरी क्षेत्रों में रहने वाले किराएदारों, मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक हमला है। प्रदेश में लगभग तीन लाख उपभोक्ता इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। जो लोग पहले मामूली या शून्य बिल भरते थे, आज उन्हें सैकड़ों और हजारों रुपये के बिल दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे कर जनता से वोट लिए, लेकिन सत्ता में आते ही उन्हीं वादों से पीछे हट गई। आज स्थिति यह है कि एक यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता को भी बिल भरना पड़ रहा है। भाजपा का मानना है कि यह फैसला पूरी तरह गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी है।

विपिन परमार ने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जिन लोगों के नाम पर मकान और मीटर हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000