विधायक संजय रत्न ने कथोग में नवाजे होनहार – भारत केसरी टीवी

विधायक संजय रत्न ने कथोग में नवाजे होनहार

ज्वालामुखी 30 दिसंबर :-
विधायक संजय रत्न ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिये। ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके।
विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसी के आधार पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए।

Advertisement

विधायक ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि छात्र अपने सहपाठियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और छात्रों को उचित मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया।

Advertisement

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्या नीना धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।

इस मौके पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यातिथि ने 11 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
उपस्थित
उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी विकास धीमान, जल शक्ति, विद्युत , लोक निर्माण विभाग के अधिकारी , स्कूल के अध्यापक विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000