चुराह के विधायक हंसराज पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, युवती ने लगाए गंभीर आरोप – भारत केसरी टीवी

चुराह के विधायक हंसराज पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

चुराह के विधायक हंसराज और युवती से जुड़े मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। शुक्रवार को युवती ने महिला थाना चम्बा में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ बीएनएस व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवती का मैडीकल परीक्षण भी करवाया जा रहा है। इससे पहले युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के निजी सचिव व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ अपहरण, धमकाने और जबरन बयान बदलवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक साल पहले आरोपी उन्हें और उनकी बेटी को जबरन अगवा कर शिमला ले गए जहां उन्हें धमकाकर बयान बदलवाया गया। यही नहीं घर में आग लगाने की धमकियां दी गईं। अब फिर से डराया-धमकाया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया।
वहीं शुक्रवार को युवती ने थाने में पहुंचकर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। बता दें कि युवती ने तीन-चार दिन पहले फेसबुक पर लाइव होकर विधायक पर कई संगीन आरोप लगाए थे। इस दौरान युवती ने अपने पास विधायक के कई सबूत होने की बात भी कही थी। इसके बाद विधायक ने भी लाइव आकर आरोपों पर सफाई दी थी। विधायक के लाइव आने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद महिला आयोग ने चम्बा पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। वहीं ब्लॉक कांग्रेस ने भी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिकायत पत्र भेजा है।

#Chamba #Churah #POCSO #HansRaj #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000