विदेशों में नौकरी का मौका | अब गूगल शीट से करें पंजीकरण | Employment News Solan – भारत केसरी टीवी

विदेशों में नौकरी का मौका | अब गूगल शीट से करें पंजीकरण | Employment News Solan

सोलन, मदन शर्मा 21 अगस्त 2025।

Advertisement

श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग की ओर से विदेशों में नौकरी के इच्छुक आवेदकों का पंजीकरण अब गूगल शीट के माध्यम से किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार दिए गए ऑनलाइन लिंक
👉 https://forms.gle/BLVX8iggK4rtxqPk8
के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

Advertisement

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर विदेश से प्राप्त होने वाले मांग पत्रों के अनुरूप रोजगार उपलब्ध करवाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही, संबंधित देश के नियम व शर्तों की जानकारी भी आवेदकों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

Advertisement

उन्होंने सभी इच्छुक युवाओं से आग्रह किया कि वे दिए गए लिंक पर जल्द से जल्द फॉर्म भरकर पंजीकरण करवाएं, ताकि उन्हें विदेशों में योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

#SolanNews #JobAbroad #Employment #BharatKesariTV
विदेश नौकरी, Solan रोजगार कार्यालय, Job Abroad 2025, विदेशी नियोजन विभाग, Himachal Employment News, Google Sheet Registration, Solan Jobs, NRI Jobs, Himachal Jobs

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000