सोलन में फर्जी एक्साइज अधिकारी बन कर, एक व्यक्ति से ऐंठे ₹15 हजार, मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

सोलन में फर्जी एक्साइज अधिकारी बन कर, एक व्यक्ति से ऐंठे ₹15 हजार, मामला दर्ज

सोलन। मदन शर्मा 8 नवंबर

Advertisement

पुलिस थाना सदर सोलन में फर्जी एक्साइज अधिकारियों द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता धर्म सिंह नेगी निवासी गांव पुजारली, जिला शिमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर 2025 को वह चंडीगढ़ से अपनी गाड़ी (नं. HR65A 3311) में घरेलू सामान लेकर लौट रहा था।

Advertisement

शाम करीब 5 बजे सोलन बस स्टैंड के पीछे एक गाड़ी (नं. HP01S 5008) में सवार दो व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने खुद को एक्साइज अधिकारी बताकर धर्म सिंह को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने उन्हें सामान का बिल भी दिखाया, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और फोन पर किसी से संपर्क करने भी नहीं दिया। आरोपियों ने कहा कि उसका ₹60,000 का चालान होगा।

Advertisement

दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने आरोपियों के कहने पर ₹15,000 गूगल पे के माध्यम से Anshul Chauhan के नाम पर ट्रांसफर कर दिए।

Advertisement

इस घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर सोलन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 127(2), 351(2) व 3(5) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000