नेपाल ब्रेकिंग : 40 भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, एक दर्जन की मौत, राहत एवं बचाव अभियान जारी – भारत केसरी टीवी

नेपाल ब्रेकिंग : 40 भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, एक दर्जन की मौत, राहत एवं बचाव अभियान जारी

काठमांडू। शुक्रवार को 40 सवारियों को लेकर जा रही एक भारतीय बस मध्य नेपाल के तनहुन जिले के आइना पहाड़ा इलाके में मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement

घटना के बाद सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची व राहत एवे बचाव कार्य शुरू किए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 11 शवों को बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

खबर आ रही है कि दुर्घटनाग्रस्त बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू आ रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने मीडिया को बताया कि स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं।

Advertisement

सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी एफटी 7623 बताया जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000