विकास, विश्वास और विरासत मोदी युग के 11 ऐतिहासिक वर्ष – भारत की नई दिशा, नया युग – डॉ. राजीव बिंदल कहा -“भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, यह सिर्फ सपना नहीं, मोदी युग की सच्चाई है।”

हिमाचल ब्यूरो सुभाष शर्मा सुंदरनगर, 9 जून :

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आज सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठनात्मक जिला सुंदरनगर की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे भारत के पुनरुत्थान का कालखंड बताया।

Advertisement

डॉ. बिंदल ने कहा कि 2014 भारत के इतिहास में एक टर्निंग प्वाइंट बनकर आया, जब भ्रष्टाचार, घोटालों और अस्थिरता से त्रस्त देश को एक निर्णायक नेतृत्व मिला। कांग्रेस के 2004 से 2014 के बीच के कार्यकाल में कोयला, 2जी, 3जी, कॉमनवेल्थ, हेलिकॉप्टर और भूमि घोटालों ने भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नुकसान पहुंचाया और देश की अर्थव्यवस्था को 11वें पायदान पर ला खड़ा किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब देश एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ा। आज 11 वर्षों के भीतर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। जिस “फ्रैजाइल इकोनॉमी” की बात होती थी, उसने आज मजबूत विकास मॉडल का रूप ले लिया है।

Advertisement

डॉ. बिंदल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि इन वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। फोरलेन और नेशनल हाईवे का विस्तार, 5G नेटवर्क, हवाई अड्डों का विकास, मेडिकल कॉलेजों में 1 लाख से अधिक नई सीटें, 8 नए एम्स, 7 नए IIM और कई IIT, IIIT की स्थापना ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत अब हथियारों का निर्यातक बन गया है। सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट जैसी कार्रवाइयों ने भारत की सामरिक शक्ति को विश्व पटल पर स्थापित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ आवास, 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन, 53 करोड़ जनधन खाते और किसानों के लिए प्रतिवर्ष 6000 रुपये की सहायता—इन योजनाओं ने जन-जन तक सरकार की पहुंच और संवेदनशीलता को सिद्ध किया है।

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक ‘गरीबी हटाओ’ जैसे नारों से जनता को गुमराह किया, जबकि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा को सशक्त करने के लिए ठोस योजनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल विकास नहीं कर रही, बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पुनर्जागरण का भी नेतृत्व कर रही है।

धारा 370 और 35A हटाना, राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, तीन तलाक की समाप्ति और महिलाओं को 33% आरक्षण—ये निर्णय उस राष्ट्रवादी दृष्टिकोण का परिणाम हैं जो हर नागरिक के सम्मान और सशक्तिकरण की वकालत करता है।

अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि आज जो लोग संविधान की दुहाई दे रहे हैं, वही कांग्रेस नेता हैं जिन्होंने सत्ता के लिए आपातकाल थोपकर संविधान को रौंदा और 88 बार बदलाव कर उसकी आत्मा से खिलवाड़ किया। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ संविधान और राष्ट्र की गरिमा को आगे बढ़ा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000