विकासनगर से ब्रॉकहर्स्ट तक 03 लिफ्ट और 02 ओवरब्रिज का लोकार्पण – भारत केसरी टीवी

विकासनगर से ब्रॉकहर्स्ट तक 03 लिफ्ट और 02 ओवरब्रिज का लोकार्पण

शिमला, आरती शर्मा 28 अगस्त 2025

Advertisement

अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने किया 8.26 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण

Advertisement

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकासनगर से ब्रॉकहर्स्ट तक तीन चरणों में बने 03 लिफ्ट और 02 ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। परियोजना की लागत 8, 25, 98, 961 रुपए है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो रहे है और इसी कड़ी में शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने में यह लिफ्ट बेहद मददगार साबित होगी।
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस 03 लिफ्ट के सेट से लोगों को काफी सुविधा होगी। लोग कम समय में ही अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे।
इस अवसर पर दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने जन समस्याएं भी सुनी।

Advertisement

25 मिनट का सफर होगा मात्र 05 मिनट में
रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत लिफ्ट का संचालन एवं रखरखाव एकल वेंडर द्वारा 5 वर्ष तक किया जाएगा। यह लिफ्ट और ओवरब्रिज विकासनगर से ब्रॉकहर्स्ट तक लोगों को लाभ देंगे। परियोजना के साथ 110 मीटर वर्टिकल और 160 मीटर होरिजेंटल दूरी को कवर करने के लिए पहले 20-25 मिनट का समय लगता था लेकिन अब इस लिफ्ट से मात्र 5 मिनट में ही यह सफर हो पाएगा।

Advertisement

10 और 20 रुपये रहेगा शुल्क
लिफ्ट के पहले चरण के लिए 10 रुपए प्रति व्यक्ति और दूसरे एवं तीसरे चरण की लिफ्ट में पूरी यात्रा के लिए 20 रुपए प्रति व्यक्ति फ्लैट शुल्क रहेगा। इस लिफ्ट में एक समय में 20 यात्री ही सफर कर पाएंगे।

यह भी रहे मौजूद
इस मौके पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री, रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक अजय शर्मा, सीजीएम रोहित ठाकुर, एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर, जिला पर्यटन अधिकारी जगदीश शर्मा, पार्षद रचना भारद्वाज सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
-०-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000