वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, दो क्लर्क और चार एजेंट गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, दो क्लर्क और चार एजेंट गिरफ्तार

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सोलन के साथ-साथ बिलासपुर, मंडी, ऊना व कांगड़ा के आरोपी शामिल हैं। बिलासपुर का क्लर्क गौरव भारद्वाज मुख्य आरोपी है।

क्षेत्रीय परिवहन एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) सोलन में हुए फर्जीवाड़े में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्लर्कों और चार एजेंटों को गिरफ्तार किया है। इसमें सोलन के साथ-साथ बिलासपुर, मंडी, ऊना व कांगड़ा के आरोपी शामिल हैं। बिलासपुर का क्लर्क गौरव भारद्वाज मुख्य आरोपी है। गौरव पर आरोप है कि उसने सोलन आरएलए में फर्जी आईडी तैयार की। उसी से पूरा लेनदेन हुआ। उसने चार एजेंट भी तैयार कर दिए थे, जो पैसों की उगाही करते थे और ग्राहकों को लाते थे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक अशोक चौहान के नेतृत्व में विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया।

जांच में तथ्य सामने आए कि उपरोक्त वाहनों का पंजीकरण निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए बिना किया गया। इसमें वाहनों का पंजीकरण बिना मोटर वाहन निरीक्षक के निरीक्षण से ही कर दिया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरएलए सोलन कार्यालय में कार्यरत क्लर्क जितेंद्र ठाकुर की आधिकारिक यूजर आईडी के अतिरिक्त जितेंथा एवं डॉ. पूनम (एसडीएम) के नाम से फर्जी यूजर आईडी तैयार की गई थीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000