“वादा चोर, गद्दी छोड़” — सुक्खू सरकार की अव्यवस्था और दमन का जीता-जागता उदाहरण — अभिषेक ठाकुर जिला प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, सोलन – भारत केसरी टीवी

“वादा चोर, गद्दी छोड़” — सुक्खू सरकार की अव्यवस्था और दमन का जीता-जागता उदाहरण — अभिषेक ठाकुर जिला प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, सोलन

सोलन, मदन शर्मा [5.10.2025]

Advertisement

“वादा चोर, गद्दी छोड़” — यह नारा आज हिमाचल प्रदेश की जनता की सच्ची आवाज़ बन चुका है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार ने अव्यवस्था, कुप्रबंधन और जनविरोधी नीतियों का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह कल अर्की विधानसभा क्षेत्र के Darla Ghat में आयोजित कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Advertisement

कार्यक्रम में न तो बच्चों के लिए भोजन की उचित व्यवस्था की गई और न ही बैठने की सुविधा दी गई। इस कारण वहां अफरातफरी और अव्यवस्था फैल गई। इस शर्मनाक स्थिति को अनेक समाचार चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने प्रमुखता से दिखाया, जिससे प्रदेश सरकार की वास्तविक कार्यप्रणाली जनता के सामने उजागर हो गई।

Advertisement

दुःख का विषय है कि सरकार ने एक निजी संस्था के माध्यम से भीड़ जुटाने की कोशिश की, क्योंकि जनता अब इस सरकार से पूरी तरह विमुख हो चुकी है। जब जनसमर्थन समाप्त हो जाए तो सत्ता केवल दिखावे के आयोजनों से नहीं टिकती। यही कारण है कि आज सुक्खू सरकार की सभाओं में जनता की उपस्थिति नहीं, बल्कि अव्यवस्था और नाराज़गी ही देखने को मिलती है।

Advertisement

इसके साथ ही यह भी चिंताजनक है कि कुछ लोगों के विरुद्ध जानबूझकर गलत तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई, जो इस सरकार की प्रतिशोधात्मक मानसिकता और दमनकारी नीति को दर्शाती है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात है।

अब यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में विकास की नहीं, बल्कि अव्यवस्था, अन्याय और अविश्वास की राजनीति को बढ़ावा दिया है। जनता अब इस सरकार को सत्ता में बनाए रखने के मूड में नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000