15 मार्गों पर स्टेज कैरिज बस रूट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून – भारत केसरी टीवी

15 मार्गों पर स्टेज कैरिज बस रूट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

B.R.Sarena सोलन दिनांक 26.06.2025
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन के कार्यालय के लिए 15 मार्गों पर स्टेज कैरिज बस रूट (टैंपो ट्रैवलर, 18 प्लस 02) के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाईन आवेदन 30 जून, 2025 तक किए जा सकते हैं तथा इस तिथि को बढ़ाया नहीं जाएगा।
कविता ठाकुर ने कहा कि रूटों की जानकारी विभाग के पोर्टल https://online.himachaltransport.hp.gov.in/publiclogin पर प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में 350 चयनित मार्गों पर स्टैज कैरिज बस रूट (टैंपो ट्रैवलर) के संचालन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह सभी प्रकाशित मार्ग रूट फार्मुलेशन कमेटी की अनुशंसा पर प्रकाशित किए गए हैं तथा इनमें से कोई भी रूट हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा सरेंडर नहीं किया गया है।
कविता ठाकुर ने इच्छुक आवेदनकर्ताओं से आग्रह किया कि निर्धारित समय के भीतर इन रूटों पर आवेदन करना सुनिश्चित बनाए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000