लाहुल-स्पीति में घेपन झील का बढ़ रहा आकार, फटने से तबाही का खतरा, रिपोर्ट में चेतावनी जारी – भारत केसरी टीवी

लाहुल-स्पीति में घेपन झील का बढ़ रहा आकार, फटने से तबाही का खतरा, रिपोर्ट में चेतावनी जारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सिस्सू में साइलेंट टाइम बम बनी झील, नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की संयुक्त अध्ययन रिपोर्ट में चेतावनी जारी

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिस्सू के ऊपर बनी घेपन झील अब धीरे-धीरे एक बड़े खतरे का रूप लेती जा रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की संयुक्त अध्ययन रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से बढ़ रही यह ग्लेशियल झील भविष्य में विनाशकारी ग्लेशियल लेक आउटबस्र्ट फ्लड का कारण बन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार सिस्सू सहित घाटी के 34 से अधिक गांव खतरे की जद में हैं।

यदि झील का प्राकृतिक बांध टूटता है, तो भारी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की ओर बहते हुए खेतों, पुलों, सडक़ों, बिजली परियोजनाओं और बस्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सिर्फ पानी की बाढ़ नहीं होगी। बल्कि इसके साथ भारी मात्रा में मलबा, चट्टानें और ग्लेशियर से टूटे पत्थर भी नीचे आएंगे।

33 वर्षों में तीन गुना बढ़ी झील

अध्ययन में सामने आया है कि वर्ष 1989 में घेपन झील का क्षेत्रफल मात्र 36.49 हेक्टेयर था, जो वर्ष 2022 तक बढक़र 101.30 हेक्टेयर पहुंच गया। यानी पिछले 33 वर्षों में झील का आकार लगभग तीन गुना हो गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि लगातार बढ़ते तापमान और ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने के कारण झील का विस्तार हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों के सिकुडऩे और झीलों के बढ़ते आकार का सीधा संबंध जलवायु परिवर्तन से है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000