लंबे बजट भाषण में विकास कार्यों के लिए कोई जगह नहीं — यह बजट प्रदेश कोb पीछे ले जाने वाला है अभिषेक ठाकुर – भारत केसरी टीवी

लंबे बजट भाषण में विकास कार्यों के लिए कोई जगह नहीं — यह बजट प्रदेश कोb पीछे ले जाने वाला है अभिषेक ठाकुर

सोलन बयूरो सुभाष शर्मा   23/03/2026

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

लंबे बजट भाषण में विकास कार्यों के लिए कोई जगह नहीं — यह बजट प्रदेश कोb पीछे ले जाने वाला है अभिषेक ठाकु

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश की जनता के लिए निराशाजनक साबित हुआ है। विधायक क्षेत्र विकास निधि में कटौती कर इसे आधा कर देना स्पष्ट संकेत है कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देने में पूरी तरह विफल हो चुकी है।

यह बजट केवल आंकड़ों और लंबी-लंबी घोषणाओं तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्यों के लिए कोई ठोस प्रावधान दिखाई नहीं देता। लगभग चार घंटे से अधिक लंबे इस बजट भाषण में यदि कुल 100 रुपये के बजट को माना जाए, तो 20 रुपये से भी कम राशि वास्तविक विकास कार्यों पर खर्च होने का अनुमान है।

पिछले साढ़े तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं हुआ है और इस बजट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में भी प्रदेश में विकास की गति थमने वाली है।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और यह बजट हिमाचल को वित्तीय आपातकाल जैसी गंभीर स्थिति की ओर धकेलने वाला प्रतीत होता है। आज प्रदेश की जनता इस सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव की प्रतीक्षा कर रही है।

जनता अब उस समय का इंतजार कर रही है जब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश को एक मजबूत, विकासोन्मुखी और दूरदर्शी सरकार मिलेगी तथा “डबल इंजन” की सरकार के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को पुनः विकास के पथ पर अग्रसर किया जाएगा।

— अभिषेक ठाकु

जिला प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000