रोहित ठाकुर का सख्त संदेश: 15 अप्रैल तक ज्वाइन नहीं किया तो रद्द हो सकते हैं प्रिंसिपल प्रमोशन ऑर्डर – भारत केसरी टीवी

रोहित ठाकुर का सख्त संदेश: 15 अप्रैल तक ज्वाइन नहीं किया तो रद्द हो सकते हैं प्रिंसिपल प्रमोशन ऑर्डर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

15 तक स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया तो विद्ड्रा हो सकती है प्रिंसीपल प्रमोशन

Advertisement

सरकार ने नवनियुक्त स्कूल प्रधानाचार्यों को 15 अप्रैल तक नए स्टेशन में ज्वाइन करने का समय दिया है। इस तय अवधि में प्रधानाचार्य यदि स्कूलों में ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनके प्रमोशन ऑर्डर विद्ड्रा भी हो सकते हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि ऐसे में प्रमोशन ऑर्डर विद्ड्रा करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि अब स्कूलों में कलस्टर प्रणाली शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य का पद खाली होने से अधिकतर कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में स्कूल प्रधानाचार्यों को 15 अप्रैल तक ज्वाइन करने को कहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि लगभग 850 शिक्षकों को स्कूल प्रधानाचार्य के पद पर प्रमोट किया गया है।

एनटीटी मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा है कि एनटीटी भर्ती में नियमों में छूट देने की पैरवी एनसीटीई के अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि हिमाचल में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान नहीं है, ऐसे में हिमाचल को छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह जल्द ही दिल्ली जाएंगे और इसमें एक वर्ष के डिप्लोमा की मांग की जाएगी। बीते दिनों सरकार ने 6,200 पदों पर एनटीटी की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन 2 वर्ष के डिप्लोमाधारक न मिलने के कारण यह भर्ती सिरे नहीं चढ़ी। इस दौरान केवल 84 ही पात्र उम्मीदवार मिले।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000