रिकांग पिओ में रेड रन मैराथन रैली का किया गया आयोजन – भारत केसरी टीवी

रिकांग पिओ में रेड रन मैराथन रैली का किया गया आयोजन

रिकांग पिओ  मदन शर्मा         16 अगस्त, 2024

Advertisement

 

Advertisement
  • जिला किन्नौर मुख्यालय में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एच. आई. वी./ एड्स से संबंधित जागरूकता हेतु रेड रन मैराथन रैली का आयोजन किया गया जिसे उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मुख्य बाजार रिकांग पिओ से लेकर तेलंगी तक आयोजित की गई। इस मैराथन रैली में आई. टी. आई. के प्रशिक्षुओं , जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं,  टी. एस. नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांग पियो के छात्र – छात्राओं सहित रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    रेड रन मैराथन रैली में महिला वर्ग में टी. एस. नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांग पियो की छात्रा सावित्री  ने प्रथम,  सनेहा ने द्वितीय तथा दिव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में पुरुष वर्ग में आई. टी. आई. रिकांग पियो के प्रशिक्षु दीक्षित ने प्रथम, टी. एस. नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांग पियो के ओम प्रकाश ने द्वितीय व आई. टी. आई. रिकांग पियो के अमनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • इस  अवसर  पर  जिला  एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधीर नेगी ने बताया कि इस मैराथन रैली में महिला व पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे सभी प्रतिभागी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000