राहुल गांधी बन चुके नेता प्रतिपक्ष से भारत विरोधी टूल-किट गैंग के सरग़ना: अनुराग सिंह ठाकुर  – भारत केसरी टीवी

राहुल गांधी बन चुके नेता प्रतिपक्ष से भारत विरोधी टूल-किट गैंग के सरग़ना: अनुराग सिंह ठाकुर 

 

Advertisement

शिमला बयूरो सुभाष शर्मा  11/03/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

राहुल गांधी बन चुके नेता प्रतिपक्ष से भारत विरोधी टूल-किट गैंग के सरग़ना: अनुराग सिंह ठाकुर

 

स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव पर माफ़ीमैन राहुल गांधी सदन से माँगेंगे माफ़ी: अनुराग सिंह ठाकुर

 

राहुल गांधी समझते हैं कि नियम उनके लिए नहीं, उनसे ही नियम है: अनुराग सिंह ठाकुर

 

गांधी परिवार में जन्म लेने को प्रधानमंत्री बनने का अधिकार समझते हैं राहुल गांधी: अनुराग सिंह ठाकुर

 

लोकसभा स्पीकर की छवि बेदाग, कांग्रेस एजेंडे के तहत लाई अविश्वास प्रस्ताव: अनुराग सिंह ठाकुर

 

11 मार्च 2026, नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज संसद में लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला जी पर विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के ख़िलाफ़ सदन में बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विपक्ष ने जिस तरह संवैधानिक संस्थाओं, परंपराओं व पदों पर आक्षेप लगाया, उसे धूमिल व दुष्प्रचारित करने का कृत्य किया है वो अशोभनीय व निंदनीय है और लोकसभा स्पीकर की छवि बेदाग है व कांग्रेस एजेंडे के अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है।

 

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ देश गवाह है कि कैसे विपक्ष ने राहुल गाँधी के नेतृत्व में जानबूझकर आसन को व लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरलाजी को टारगेट किया, अपमानित किया, उनके ऊपर झूठे आरोप लगाये, उनके विरुद्ध दुष्प्रचार किया। यहाँ तक की पिछले महीने इन्होंने हुजूम बनाकर लोकसभा अध्यक्ष को उनके ऑफिस में अपमानित किया था, लेकिन इसके बाद भी श्री ओम बिरलाजी ने हमेशा ही शालीनता और संसदीय गरिमा का परिचय दिया। यह प्रस्ताव अध्यक्ष के खिलाफ नहीं है, यह अनुशासन के खिलाफ है, यह प्रक्रिया के खिलाफ है, यह समानता के खिलाफ है, यह किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, यह इस विचार के खिलाफ है कि संसद को कार्य करना चाहिए। देश को यह तय करना होगा कि कौन संसद के साथ खड़ा है और कौन व्यवधान के साथ खड़ा है। राहुल गांधी का एजेंडा देखिए, ये बार-बार गोलपोस्ट बदलते रहते हैं। कभी कहते हैं चौकीदार चोर है, कभी कहते हैं कि इलेक्शन कमीशन में खोट है। कभी राफेल का मुद्दा उठाते हैं। कभी पेगासस का मुद्दा उठाते हैं। कभी स्पीकर पर आरोप लगाते हैं। अब, जब कल अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी, तो उन्होंने पूरे सदन को चलने नहीं दिया। विदेश नीति की बात आएगी, तो कहेंगे कि हमें इलेक्शन कमीशन पर आना है। मूल बात यह है कि इन्हें चर्चा से भागना है”

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “राहुल गांधी को एक के बाद देश की संवैधानिक संस्थाओं, पदों पर हमला कर सुर्ख़ियों में बने रहने की लत लग चुकी है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष से भारत विरोधी टूल-किट गैंग के सरग़ना बन चुके हैं। इनके हर प्रयास, इनके हर काम भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने की, भारत की जनता को गुमराह करने की, सनसनी फैला कर हेडलाइन मैनेजमेंट तक सीमित हो गई है। राहुल गांधी जी भारत की संसद रूलबुक से चलेगी, सोरोस की टूलकिट से नहीं। कुछ लोग जब सदन के अंदर आते हैं तो सिविक सेंस, कॉन्स्टिट्यूशनल सेंस और कॉमन सेंस बाहर छोड़ कर आते हैं। माफ़ीमैन राहुल गांधी जी ने पहले RSS & Gandhi Assassination Case में माफ़ी माँगी, देश भर के चौकीदारों के अपमान पर माफ़ी माँगी, आपने मोदी surname पर माफ़ी माँगी, राफेल पर माफ़ी माँगी और चर्चा पूरी हो जाने पर अविश्वास प्रस्ताव गिर जाने पर स्पीकर और चेयर से भी माफ़ी माँग कर बड़ा दिल दिखायेंगे श्रीमान माफ़ीमैन राहुल गांधी जी। संवैधानिक संस्था राहुल गांधी के हिसाब से काम ना करें तो compromised है, कांग्रेस और गांधी परिवार में कभी लोकतंत्र की मूल भावना को समझा ही नहीं। राहुल गांधी समझते हैं कि नियम उनके लिए नहीं, उनसे ही नियम है”

 

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग को बढ़ावा देते हैं, संसद में जब पीएम को घेरने की बात आई तो पीएम को बोटी-बोटी काटने की इच्छा रहने वाले सांसद को इसकी अगुवाई करने का मौक़ा दिया। कांग्रेस का चीन प्रेम पुराना है और नेहरू से लेकर राहुल तक सब चीन की सरपरस्ती में झुके ही मिले। नेहरू अपनी गोपनीय चाइना पॉलिसी के राज़ अपनी सबसे खासमखास और बेहद करीबी दोस्त लेडी माउंटबेटन को भी लीक कर देते थे। चीनी नेताओं से हुई बातचीत को एडविना के साथ बांटना, पीएम नेहरू के द्वारा ली गई गोपनीयता की शपथ के विरुद्ध था।

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ राहुल गांधी झूठ फैलाते हैं कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता खतरे में है। इन्होंने राम को काल्पनिक बताया, राम सेतु को नकारा। हिंदू हिंसक होते हैं, नफ़रत फैलाते हैं ये तक बोला। हिंदू आतंकवाद का नैरेटिव आपने गढ़ा और देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है ये कह के तुष्टिकरण को आपने बढ़ावा दिया। सिख पगड़ी नहीं पहन सकते झूठ आपने बोला, एक सिख मंत्री को गद्दार राहुल गांधी ने बोला। राहुल गांधी सिखों की बात करते हुए शायद ये भूल गये कि इस देश में सबसे ज्यादा सिखों को प्रताड़ित, सिखों की हत्या, सिखों के साथ लूटपाट, बलात्कार और उनके गुरुद्वारों को 1984 में नष्ट किया गया था… और तब राहुल गांधी के पिताजी स्वर्गीय राजीव गांधी इस देश के प्रधानमंत्री थे। जहां-जहां सिख विरोधी दंगे हुए वहां-वहां कांग्रेस के नेताओं पर ये आरोप लगे कि वो दंगाईयों की भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे और स्थानीय पुलिस, प्रशासन और सरकार का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा था”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000