राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाएं, टकराव में नहीं: राज्यपाल ने युवाओं से किया आह्वान – भारत केसरी टीवी

राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाएं, टकराव में नहीं: राज्यपाल ने युवाओं से किया आह्वान

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

Advertisement

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस और युवा संसद का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत एक युवा देश है और उसके युवाओं की सृजनात्मकता व ऊर्जा निकट भविष्य में देश को एक विकसित राष्ट्र के रूप में परिवर्तित करेगी।

Advertisement

यह सेमिनार केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा विकसित भारत@2047 पहल के तहत आयोजित किया गया।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं की ऊर्जा और बुद्धिमत्ता को सही दिशा देने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं, जिससे वे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विज़न को साकार करने में सार्थक योगदान दे सकें।

उन्होंने इस बात की सराहना की कि विद्यार्थी अपनी संस्कृति को जीवित रखते हुए राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह सांस्कृतिक चेतना हमारी लोकतंत्र की आत्मा है।

जेनरेशन-ज़ी (Gen-Z) पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से देखा है कि राज्य के युवा कुल्लू दशहरा और अन्य धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेकर इन मूल्यों को संरक्षित और प्रोत्साहित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “कुल्लू दशहरा में युवा भक्त बड़ी श्रद्धा से भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा खींचते हैं, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति उनके अटूट सम्मान का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि यही आस्था और समर्पण भारत को पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर करेगा।

राज्यपाल ने कहा कि युवा केवल वर्तमान ही नहीं बल्कि देश का भविष्य भी हैं, जो हिमाचल की सरलता, ईमानदारी और मानवता को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया—“अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं, टकराव में नहीं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत विचारों की विविधता में निहित है और युवाओं को यह स्मरण रखना चाहिए कि “अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां भी आती हैं।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पंच संकल्प’ की सराहना की और कहा कि यह पहल इस कार्यक्रम की भावना के अनुरूप है तथा नए भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने विचारों, आदर्शों और कर्मों के माध्यम से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान दें।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास का मार्गदर्शन करते हैं।
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला की कुलपति प्रो. प्रीति सक्सेना ने विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने पर बल दिया और सतत विकास एवं मताधिकार के महत्व पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर डीन, फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मॉडल यूनाइटेड नेशंस और युवा संसद सत्र का शुभारंभ

????????????????????????????????????

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000