राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 जाबली में नई पुलिस चौकी की स्थापना — सोलन पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 जाबली में नई पुलिस चौकी की स्थापना — सोलन पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सोलन,मदन शर्मा 10 नवंबर।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार माने जाने वाला जिला सोलन राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 पर स्थित है, जो तिब्बत/चीन सीमा तक जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वीआईपी/वीवीआईपी व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का आवागमन होता है। इसके अलावा, लाखों पर्यटक भी बाहरी राज्यों से सोलन व हिमाचल प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों की ओर इसी मार्ग से गुजरते हैं।

इसी आवागमन की आड़ में कई बार बाहरी राज्यों के अपराधिक प्रवृत्ति के लोग व नशा तस्कर भी इस मार्ग का उपयोग करते हुए प्रदेश में अपराधों को अंजाम देते हैं। बावजूद इसके, सोलन पुलिस लगातार जन सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5, जाबली में एक नई पुलिस चौकी स्थापित करने की अधिसूचना दिनांक 29 सितंबर 2025 को जारी की गई थी। इस अधिसूचना के आधार पर 06 नवंबर 2025 को पुलिस चौकी का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया।

इस चौकी में कुल 08 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें —

01 उप-निरीक्षक (चौकी प्रभारी),

01 सहायक उप-निरीक्षक,

01 मुख्य आरक्षी,

01 ऑनरेरी मुख्य आरक्षी,

02 आरक्षी तथा

02 महिला आरक्षी शामिल हैं।

चौकी के क्षेत्राधिकार में जाबली व नाभकोटी पंचायतों के 50 गांव सम्मिलित किए गए हैं।

इस चौकी की स्थापना से जिला सोलन में —

मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश,

यातायात व्यवस्था में सुधार,

अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम,

वीआईपी/वीवीआईपी सुरक्षा सुदृढ़ीकरण
तथा आपातकालीन सेवाओं में तत्परता जैसे क्षेत्रों में सोलन पुलिस को बड़ी सहायता मिलेगी।

नई चौकी की स्थापना से निश्चित रूप से जिला पुलिस की दक्षता और प्रतिक्रिया क्षमता में और अधिक मजबूती आएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000