राष्ट्रपति मुर्मू के मणिपुर दौरे से पहले हथियारों का जखीरा बरामद, कई गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रपति मुर्मू के मणिपुर दौरे से पहले हथियारों का जखीरा बरामद, कई गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 11 और 12 दिसंबर को मणिपुर दौरे से पहले सुरक्षा बलों ने संवेदनशील जिलों में तलाश अभियान तेज़ कर दिया है, जिससे भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं और उग्रवादी और आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक राज्य और केंद्रीय बलों ने राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के दौरान शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित कराने के लिए अभियान शुरू किया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले चुराचांदपुर थाना क्षेत्र के हेंगकापकोट गांव के जंगल इलाकों से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा जब्त किया।
बरामद सामानों में एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार जिसमें एक्सप्लोसिव इनिशिएशन सिस्टम लगा था, दो हाई-एक्सप्लोसिव (एचई) बम, एक धुएं वाला हथगोला और अलग-अलग हथियारों के 27 खाली खोखें शामिल हैं। इस ज़ब्ती को राष्ट्रपति के आने से पहले किसी भी संभावित खतरे को खत्म करने के लिए एक महत्वपूर्ण निवारक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है
एक अलग आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षा कर्मियों ने इंफाल पश्चिम के लैम्फेल थाना क्षेत्र के लैंगोल लैमनाई इलाके से रंगदारी वसूलने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं, मोरेह के सीमावर्ती शहर में सुरक्षाबलों ने एक उग्रवादी समूह के एक सक्रिय सदस्य को पकड़ा है।

Advertisement

#ManipurSecurityOperation #PresidentMurmuVisit #ExplosivesSeized #SecurityAlert #CounterInsurgency

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000