रामपुर में सनसनी: 18 वर्षीय लड़की के आरोप पर युवक गिरफ्तार, POCSO व दुराचार की गंभीर धाराओं में केस दर्ज – भारत केसरी टीवी

रामपुर में सनसनी: 18 वर्षीय लड़की के आरोप पर युवक गिरफ्तार, POCSO व दुराचार की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पुलिस थाना रामपुर में 18 वर्षीय लड़की के आरोप पर एक युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
पुलिस थाना रामपुर में एक लड़की के आरोप पर एक पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस थाना रामपुर में 18 वर्षीय लड़की के आरोप पर एक युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज हुआ है।
आरोपी ने जबरन बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि आरोपी राहुल, निवासी डीम, तहसील जुब्बल, जिला शिमला दो साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। इन संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई है। वीरवार को वह अपनी मां और बहन के साथ पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंची। पीड़िता ने कहा कि 3-4 साल पहले उसकी मुलाकात राहुल से हुई थी। उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। आरोपी राहुल ने पीड़िता को उससे मिलने के लिए मजबूर किया, जिस पर पीड़िता बीते 8 अप्रैल को रामपुर में राहुल से मिली। उसने उसे अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया, जिस पर वह उसके साथ उसके घर गई, जहां राहुल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
लड़की को परीक्षण के बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती है। गर्भावस्था के बाद राहुल उसे परेशान करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2), 64 (1), (363, 376 आईपीसी) और 06 पोक्सो अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।#RampurCase #POCSO #HimachalCrime #ShimlaPolice #SexualAssaultCase #HimachalNews #JusticeForVictim

Advertisement

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000